फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panjeeri laden truck was handed over to police

पंजीरी लदे ट्रक को किया पुलिस के हवाले

Mon, 08 Jun 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

मथुरा से आंगनबाड़ी की पंजीरी लादकर घाटमपुर जा रहे

विज्ञापन
ट्रक को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बदनपुर स्थित आवास विकास कालोनी के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने ट्रक को औरैया सीमा में अवैध रूप से खड़ा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को आंगनबाड़ी की पंजीरी लदे ट्रक के बदनपुर मोहल्ला स्थित कांशीराम कालोनी के पास अवैध रूप से खड़े होने की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह और सरोज कुमार मौके पर पहुंच गए। 

जांच पड़ताल में ट्रक चालक के पास मिली बिल्टी से पता चला कि ट्रक 6 जून को मथुरा से आंगनबाड़ी की पंजीरी लादकर घाटमपुर जा रहा था। औरैया सीमा में ट्रक के अवैध रूप से खड़े होने की सूचना सीडीपीओ ने एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव को दी।

इस पर उन्होंने तहसीलदार सदर रामनयन को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने ट्रक के कागज कस्टडी में लेकर चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि औरैया में उसका घर है। मथुरा से घाटमपुर जाते समय वह अपने घर पर रुक गया था। इस कारण ट्रक को यहां खड़ा किया है।

तहसीलदार ने आला अफसरों के संज्ञान में मामला देते हुए ट्रक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह ने बताया कि उन्हें कई बार सूचना मिली कि कोई अज्ञात ट्रक आकर आंगनबाड़ी की पंजीरी भरी बोरियां बेचता है। वे इसका सुराग लगाने में जुटी थीं। सोमवार को उन्होंने ट्रक को पंजीरी सहित पकड़ लिया।

सरकारी पंजीरी लदे ट्रक को नियम विरुद्ध औरैया में खड़ा पाया गया है। माल सहित ट्रक को जब्त कर पुलिस की कस्टडी में दे दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
 -जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed