फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panflet BSP Report on the hype

पंफलेट से प्रचार पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Panflet BSP Report on the hype
बसपा प्रतीक
डीएम के. बालाजी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विधान सभा चुनाव के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को देखने के साथ ही  कर्मचारियों को सावधान रहने के निर्देश दिए। वहीं बसपा प्रत्याशी के पंफलेट से प्रचार की शिकायत पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। यह शिकायत व्हाट्स ऐप पर की गई थी।
विज्ञापन


दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र में दैनिक समाचार पत्रों में पंफलेट रखकर प्रचार करने की शिकायत इलेक्शन 2017 व्हाट्स ऐप ग्रुप पर की गई थी। डीएम ने आरओ से मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर फफूंद थाने में बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


डीएम ने चुनाव कार्यालय का निरीक्षण कर रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखा। डीएम ने कहा कि चुनाव कंट्रोल रूम में मेल, व्हाट्स ऐप, फोन व अन्य किसी तरह से आने वाली शिकायतों की जांच आरओ को भेजी जाए। शिकायत को  रजिस्टर में दर्ज करें। 24 घंटे में शिकायत का जवाब न मिलने पर नोटिस भेजें। इसके बाद भी शिकायत के निस्तारित न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। टीवी व समाचार पत्रों के माध्यम से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली शिकायतों को भी रजिस्टर में अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed