{"_id":"608eb45b8ebc3ecfc918a2d1","slug":"panchayat-elections-corona-infected-bdo-arrived-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंचे, रिपोर्ट वायरल हुई तो डीएम ने कराया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंचे, रिपोर्ट वायरल हुई तो डीएम ने कराया आइसोलेट
Sun, 02 May 2021 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 07:47 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित बीडीओ के ड्यूटी पर पहुंचते ही मतगणना स्थल पर हड़कंप मच गया। उनकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने उन्हें आइसोलेट कराया।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के अजीतमल में कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंच गए। उनकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने उन्हें आइसोलेट कराया। हजारों लोगों के स्वास्थ्य से बीडीओ के खिलवाड़ करने की चर्चा होती रही।
अजीतमल ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर की कोरोना रिपोर्ट बीते सप्ताह पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी वह रविवार को मतगणना केंद्र पहुंच गए। कई बार निरीक्षण के दौरान लोगों व कर्मचारियों से मिलते जुलते रहे।
रविवार दोपहर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर व रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम से उनकी एंटीजन जांच कराई। जिसमें वह निगेटिव बताए गए। जबकि चार दिन पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में वह संक्रमित थे।
विज्ञापन
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने तत्काल उन्हें आइसोलेट होने के निर्देश दिए। जिसके बाद वह ड्यूटी से चले गए। बीडीओ अश्वनी कुमार सोनकर ने बताया कि पिछले सप्ताह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोई दिक्कत न होने के कारण मतगणना केंद्र पर गए थे। अब खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।