{"_id":"6167231d5e792b18df507429","slug":"panchayat-award-cm-auraiya-auraiya-news-knp6580063143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
औरैया। जिले की सर्वश्रेष्ठ पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चयन की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले की 83 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। पूछे गए सवालों के ऑनलाइन जवाब के आधार पर 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जहां अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
शासन ने बेहतर काम करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत करने की योजना 2017 में शुरू की थी। इसका मकसद पंचायतों को बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 83 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिनसे ग्राम पंचायत में स्वच्छता, निर्माण कार्यों के साथ-साथ आय बढ़ाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे गए थे।
83 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली दस ग्राम पंचायत चिह्नित की गई है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। जिसमें बीएसए, उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी शामिल हैं। यह टीम ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए गए सवालों के जवाब की हकीकत परखेगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत तक सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली पांच ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान वाली ग्राम पंचायत को आठ लाख, द्वितीय को सात लाख, तृतीय को पांच लाख, चतुर्थ को तीन लाख व पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को दो लाख रुपये का पुरस्कार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त दिया जाएगा।
चिह्नित दस ग्राम पंचायत
ब्लॉक ग्रामपंचायत
बिधूना डोडापुर, असजना
औरैया बमुरीपुर, चिरूहूली
भाग्यनगर बूढ़ादाना, सल्लाहपुर
अजीतमल बैरीधनगर, विरुहूनी, अजुआपुर
सहार तैयापुर