{"_id":"652ed07347339ae64d0f7818","slug":"paddy-crop-scattered-in-the-fields-due-to-unseasonal-rain-hailstorm-and-strong-winds-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4178-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से खेतों में बिछी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से खेतों में बिछी धान की फसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सोमवार देर शाम अचानक मौसम का रुख बदला और देखते ही देखते तेज हवा के साथ जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई। बिधूना व सहार क्षेत्र के कई इलाकों समेत अन्य जगहों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े। किसानों की धान, बाजरा, आलू व सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है।
तहसील बिधूना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों को परेशान कर दिया। आलू व सरसों की बोआई और धान की कटाई प्रभावित हुई है। खेतों में बंदगोभी, फूलगोभी व शिमला मिर्चा की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। रात लगभग आठ बजे बिधूना तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। देखते ही देखते ओले गिरने लगे। हाल ही में बोए गए आलू के खेतों में पानी भर गया।
पसुआ, सूखाताल, धनवाली, सराय प्रथम, रामपुर बामपुर, भिखरा, भैराजपुर, शामपुर, रठगांव, सहासपुर, बंथरा, पुसौली, माछीझील, शाहूपुर, जुगराजपुर, मिश्रीपुर, रुरुकला गांव के साथ बिधूना क्षेत्र के आसपास छोटे से मध्यम आकार के ओले गिरने से धान, आलू, बंदगोभी, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। नगला परसादी में बिजली का पोल गिरने से किसान महेश पाल की भैंस की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
औरैया ब्लॉक के जैतापुर, पातेपुर, भरसेन, कखावतू, जौरा, बहादुरपुर, ब्लॉक सहार के पुर्वा बक्सा, सवलरपुर, मका का पुर्वा, पौथी, करियापुर, नथा पुर्वा, समईपुर्वा, असू, सौंथरा, गपचरियापुर, अरियारी, दिनवामऊ समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खेतों में बिछ गई। जिले में करीब 55 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की बोआई की गई है।
धान की फसल खेतों में बिछने से उत्पादन में 10 से 15 फीसदी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से सरसों की बुवाई का काम भी प्रभावित हुआ है।
इस बार धान की फसल अच्छी हुई है, लेकिन बेमौसम की बारिश से धान की फसल प्रभावित हुई है। फसल बिछने से कटाई के दौरान किसानों को दिक्कत होगी। प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। - राधाकृष्ण, सहायल
-- -- -- --
बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी बंदगोभी व शिमला मिर्चा की फसल में नुकसान होगा। बंदगोभी में रोग लगने व सड़ने का डर बढ़ गया है। शिमला मिर्चा की फसल भी प्रभावित हुई है। लागत निकला भी मुश्किल होगा। - महेश शाक्य, रामपुर-बामपुर
बेमौसम की बारिश से खेतों में लगभग तैयार धान की फसल बिछ गई है। बारिश व ओलावृष्टि से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में बिछी पड़ी धान की फसल की कटाई में किसानों को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा। 27 व 28 अक्तूबर को जिले में बारिश की संभावना है। - डॉ. अनंत कुमार, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक
-- -- -- -- --
बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों व बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। -
प्रदीप यादव, उप कृषि निदेशक