{"_id":"678d40da87698e16c80150aa","slug":"overloaded-trucks-and-dumpers-speeding-on-the-road-without-number-platesoverloaded-trucks-and-dumpers-speeding-on-the-road-without-number-plates-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121369-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना नंबर प्लेट सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ट्रक व डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना नंबर प्लेट सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ट्रक व डंपर
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली रोड पर बिना नंबर प्लेट के जाता डंपर।
- फोटो : बिधूना कोतवाली रोड पर बिना नंबर प्लेट के जाता डंपर।
बिधूना। कस्बा क्षेत्र में मालवाहक वाहन संचालक मौरंग, गिट्टी व बालू की ढुलाई में जमकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं।
मानकों को सीधे तौर पर चुनौती दे रहे हैं। स्थिति यह है कि बिना नंबर प्लेट के इन वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। नंबर प्लेट को धूमिल करने के लिए मिट्टी व ग्रीस प्लेट पर लगा दी जा रही है। इस करामात में दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसें भी शामिल हैं। उनके नंबर प्लेट ही लापता हैं। ये वाहन कस्बा के अंदर से निकल रहे हैं। इससे हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। बावजूद इसके परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम से लेकर ट्रैफिक पुलिस बेपरवाह बनी है।
बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर चलाते समय पकड़े जाने पर पहली बार में पांच हजार दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। यातायात पुलिस से लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की चेकिंग में ऐसे चालान भी करते देखे जाते हैं, लेकिन इन दिनों बिधूना क्षेत्र में निकलने वाले ट्रॉला, डीसीएम व ट्रक बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे हैं। इसके पीछे ओवरलोडिंग की मंशा बताई जा रही है।
दिन में बिधूना अछल्दा व बेला बिधूना मार्ग पर बड़ी संख्या में ओवरलोड डंपर बिना नबंर प्लेट के भर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन वाहन चालकों को परिवहन विभाग रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। बाइक व कार सवारों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक डंपरों पर प्रवर्तन टीम की नजर नहीं पड़ रही है। इससे सरकारी राजस्व का चूना भी लग रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- -
एआरटीओ सुधेश तिवारी ने बताया कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता है। इसके लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट व ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है। अभियान में 200 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। यह कवायद जारी रहेगी।

बोले जिम्मेदार