{"_id":"698b802421bd9855700af8cd","slug":"overloaded-dumper-overturned-while-unloading-gravel-two-survivedoverloaded-dumper-overturned-while-unloading-gravel-two-survived-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139389-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौरंग उतारते समय ओवरलोड डंपर पलटा, दो बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौरंग उतारते समय ओवरलोड डंपर पलटा, दो बचे
Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11-सड़क पर पलटा पड़ा मौरंग लदा डंपर। संवाद
- फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
बेला। बिधूना मार्ग पर मौरंग उतारते समय एक ओवरलोड डंपर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। डंपर गिरने से बिजली का खंभा टूट गया और मार्ग की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई।
ग्रामीणों ने कस्बे में संचालित अवैध मौरंग मंडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जालौन के उरई निवासी अजय घाट से मौरंग लादकर बेला पहुंचा था। यहां बिधूना मार्ग पर स्थित सुशील गुप्ता की दुकान पर मौरंग उतारी जा रही थी।
डंपर ओवरलोड होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त दुकान मालिक सुशील और पंकज शुक्ला डंपर के बिल्कुल करीब खड़े थे। डंपर को अपनी ओर गिरता देख दोनों ने छलांग लगाई, इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। डंपर की चपेट में आने से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, इससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। सड़क पर डंपर गिरने और मौरंग फैलने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बेला में लंबे समय से अवैध रूप से मौरंग गिट्टी की मंडी संचालित हो रही है। सड़क किनारे खड़े ओवरलोड वाहन आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। डंपर को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया जा चुका है। यातायात सुचारू कर दिया गया है।