फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Overload auto collided with electric pole, 10 injured

Auraiya Accident: बिजली के खंभे से टकराया ओवरलोड ऑटो, लालच में रास्ते में बैठाईं थी सवारियां, 10 घायल

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

घायल मोहन कुमार ने बताया कि वह पत्नी, बेटे कृष्णा, कन्हैया व बेटी प्रतिज्ञा के साथ ऑटो से गुरसहायगंज जाने के लिए निकले थे। फफूंद से निकलने के बाद रास्ते में ऑटो चालक विपिन ने चार अन्य लोगों बैठा लिया। उसने मना किया पर थोड़ी दूर की बात कह चालक ने शांत कर दिया। 

विज्ञापन
Overload auto collided with electric pole, 10 injured
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर रावतपुर गांव के पास एक ओवरलोड ऑटो बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से आठ को नाजुक हालत में सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के आशा पुर्वा निवासी मोहन कुमार गांव के विपिन कुमार का ऑटो किराये पर लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज के लिए निकले थे। ऑटो में चालक समेत परिवार के 10 लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर रावतपुर गांव के सामने पहुंचा।
विज्ञापन

तभी अचानक से एक जानवर को बचाने में बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया और पलट गया। हादसे में चालक विपिन, मोहन कुमार, उनकी पत्नी बबली(45), बेटा कृष्णा(14), कन्हैया(16), पुत्री प्रतिज्ञा(12) व मुकेश कुमार(24) निवासी पटना बेला, आलोक कुमार(26), जगदीश चंद्र दुबे (60) निवासी बेला चिरौली, यतीन (30) पुत्र नसीब निवासी ठठिया जनपद कन्नौज घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होने व चीख पुकार मचने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों की सीएचसी बिधूना भेजा। यहां से कन्हैया व प्रतिज्ञा को छोड़ कर सभी को सैफई रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो कब्जे में लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

लालच में रास्ते में बैठाईं सवारियां
घायल मोहन कुमार ने बताया कि वह पत्नी, बेटे कृष्णा, कन्हैया व बेटी प्रतिज्ञा के साथ ऑटो से गुरसहायगंज जाने के लिए निकले थे। फफूंद से निकलने के बाद रास्ते में ऑटो चालक विपिन ने चार अन्य लोगों बैठा लिया। उसने मना किया पर थोड़ी दूर की बात कह चालक ने शांत कर दिया। कुछ दूर चलने के बाद ही हादसा हो गया। गनीमत रही कि जिस खंभे से ऑटो टकाराया, उस खंभे में आपूर्ति नहीं हो रही थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed