फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   "Out of respect for the elderly prosperity at home '

‘बुजुर्गों के सम्मान से ही घर में संपन्नता’

Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
"Out of respect for the elderly prosperity at home '
शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन में बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर शासन की ओर से प्रत्येक जिलों में बनाए जाने वाले वृद्धाश्रम की कड़ी में पालिका से मिली भूमि पर जल्द निर्माण कराए जाने को कवायद शुरू की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. रामबाबू बाजपेई व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान से ही हर घर में शांति और संपन्न्ता आ सकती है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डा.रामबाबू बाजपेई ने आज के परिवेश में वरिष्ठ नागरिकों की हालत पर चिंता जताई। कहा कि माता-पिता मिलकर कई संतानों का पालन पोषण कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर देते हैं। जबकि कई संताने मिलकर माता-पिता को दो जून की रोटी नहीं दे सकते। कहा कि इसके लिए अभिभावक भी किसी हद तक दोषी हैं। उन्होंने कहा कि समय से पहले ही कई मां-बाप अपनी पूरी पूंजी बच्चों के नाम कर देते हैं। इससे अपना मतलब निकलने के बाद बच्चे माता-पिता को घर में रखना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि बच्चों से प्यार करना गुनाह नहीं है, लेकिन समय से पहले अपना सब कुछ उनको सौंप देना गलत है।
विज्ञापन


वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने कहा कि हमारे देश में धीरे-धीरे नष्ट हो रही हमारी संस्कृति का ही परिणाम है जो आज बच्चे अपने माता-पिता को हिकारत की नजर से देखते हैं। कहा कि इसके लिए काफी हद तक टीवी चैनल भी दोषी हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग की इज्जत होती है उस घर में सदैव शांति व संपन्नता बनी रहती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष बुद्धसेन सक्सेना ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक जिले में एक वृद्धाश्रम बनाए जाने की संस्तुति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नगर पालिका प्रशासन से जगह भी सुनिश्चित करा दी गई है। इस संबंध में जल्द ही परिषद के पदाधिकारी बैठक कर आवश्यक कदम उठाने की रणनीति तय करेंगे। कार्यक्रम में डा.पीएन शुक्ला, रामनाथ गुप्ता, प्रेम नारायण गुप्ता, भीमसेन सक्सेना सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने किया।

इनसेट-
मुशायरे में शायरों ने पेश किए कलाम
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी में सोमवार की रात आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा कार्यक्रम में शायरो ने अपने-अपने कलाम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने शमां जलाकर किया। इस मौके पर आयोजक गणों सभासद मोहम्मद इदरीश फारुकी, हरिओम शर्मा, राजवीर पाल, कमरुन निशा, सायरा, ओमकार अग्निहोत्री, रहीस खां, बन्ने खां, अनवार हसन आदि लोग ने सभी शायरों सहित मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, व्यापारी खुर्रम ताज सहित अन्य अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed