{"_id":"63ea96d7f545c05da90b68de","slug":"other-auraiya-news-knp743027620-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पंचायत सहायक के लिए 189 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पंचायत सहायक के लिए 189 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पंचायत सहायकों के 44 पदों के लिए 226 आवेदन आए हैं। अब जल्द ही मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन करते हुए खाली पदों पर पंचायत सहायकों की तैनाती की जाएगी।
जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्र की 44 पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद काफी दिनों रिक्त चल रहे थे। जिले से मिली रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से नौ जनवरी को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। 14 से 26 जनवरी तक पंचायतों के सूचना पट पर नोटिस चस्पा करने के साथ मुनादी कराई गई थी। 17 जनवरी से दो फरवरी तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय पर आवेदन जमा कराए गए।
तीन से आठ फरवरी तक ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय पर जमा आवेदन पत्रों को ग्राम पंचायतों को मुहैया कराया गया। नौ से 16 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक समिति द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार कर डीपीआरओ कार्यालय को मुहैया करानी है। 17 से 24 फरवरी के बीच ग्राम पंचायत स्तर से मेरिट लिस्ट का डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्तुति समेत पत्रावली ग्राम पंचायत को वापस कर नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए दोबारा भेजा जाएगा। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार मेरिट के आधार पर चयनित को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका अनुबंध कराया जाएगा।