{"_id":"63ea955ed84d41068a09751e","slug":"other-auraiya-news-knp743027555-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: उद्योग व्यापार मंडल गठन के 50 साल होने पर व्यापारियों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: उद्योग व्यापार मंडल गठन के 50 साल होने पर व्यापारियों ने जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पं.श्याम बिहारी मिश्रा गुट गठन के सफलतम आधा शताब्दी पूरी होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई। इस दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ला अंजाम को पटका पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पं.श्याम बिहारी मिश्रा व लाल विशंभर दयाल अग्रवाल के प्रयासों के 24 दिसंबर चलते 1972 में गठन के बाद सतत कार्यरत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने कहा कि व्यापारियों की ओर से 24 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2023 तक इस वर्ष को स्वर्ण जयंती के रुप में मनाया जा रहा है। बताया कि इस दौरान व्यापार मंडल परिवार को बढ़ाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के फोन पर मिस्ड कॉल कर उन्हें अपने संगठन से जोडने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथ यात्रा प्रारंभ होगी। जो पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। 25 मार्च को रथ यात्रा औरैया पहुंचेगी। जहां सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करेगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ भी शामिल होंगे। सितंबर माह में कानपुर में एक प्रदेश स्तरीय व्यापारी महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके साथ ही 24 व 25 दिसंबर को बरेली में दो दिवसीय सम्मेलन के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारी नेताओं ने राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ला अंजाम को विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर, टीवी चैनलों में कविता के माध्यम से औरैया जिले का नाम रोशन करने पर पटका पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने औरैया जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष रामस्वरुप दीक्षित के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री, भानू राजपूत, मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पुरवार, मंजुल पांडे, रीतेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, रानू पांडे, रवि शंकर शुक्ला आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।