फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

Auraiya News: कानपुर देहात के माती से फिरोजाबाद के जसराना तक सड़क कहलाएगी राजमार्ग

Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
other
दिबियापुर (औरैया)। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कानपुर देहात जिले के मुख्यालय माती से फिरोजाबाद के जसराना तक 175 किलोमीटर लंबा जिला मार्ग जल्द ही राजमार्ग कहलाएगा। दिबियापुर से गुजरी निचली गंगा नहर किनारे से गुजरा यह मार्ग जसराना में एटा शिकोहाबाद स्टेट हाईवे से जुड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने संबंधित प्रस्ताव सोमवार को लखनऊ मुख्यालय पहुंचाया है।
विज्ञापन

सितंबर माह में कंचौसी आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष दिबियापुर कंचौसी से होकर फोर लेन बनाए जाने की मांग उठी थी। नितिन गडकरी ने भी इसके लिए आश्वासन दिया था। इस बीच दिबियापुर से कंचौसी तक नहर किनारे मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चर्चा हो रही थी। अब पीडब्ल्यूडी ने कानपुर देहात के माती से लेकर फिरोजाबाद के जसराना तक नहर किनारे 175 किलोमीटर लंबे जिला मार्ग को राज मार्ग में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव बनाया है। राजमार्ग में उच्चीकृत होने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण और रख रखाव की व्यवस्थाएं और अधिक अच्छी हो जाएंगीं। उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही नहर किनारे स्थित मैनपुरी ब्रांच कैनाल सर्विस रोड, इटावा ब्रांच कैनाल सर्विस रोड, दिबियापुर कंचौसी कैनाल पटरी, झींझक कंचौसी कैनाल पटरी, रूरा झींझक मार्ग, माती रूरा मार्ग जल्द ही राजमार्ग में तब्दील हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

----
यह भी भेजा गया प्रस्ताव
-आगरा के बाह से इटावा के उदी चकरनगर और औरैया के बाबरपुर से दिबियापुर होते हुए याकूबपुर तक 139 किलोमीटर लंबा जिला मार्ग भी जल्द ही राजमार्ग में उच्चीकृत होगा। इसका प्रस्ताव भी पीडब्ल्यूडी ने विभाग ने मुख्यालय में दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग बाबरपुर से याकूबपुर तक मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर भी कार्य कर रहा है। पीडब्ल्यूडी कर्मियों के अनुसार आगरा और इटावा क्षेत्र के बाह उदी मार्ग, इटावा क्षेत्र के उदी चकरनगर भरेह मार्ग,औरैया क्षेत्र का गढ़ाकास्दा, बाबरपुर मार्ग पर यमुना नदी सिकरौड़ी घाट पर निर्माणाधीन सेतु का पहुंच मार्ग, बाबरपुर याकूबपुर मार्ग अभी जिला मार्ग है। 138.59 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को उच्चीकृत करके राजमार्ग में तब्दील किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
फोटो-06एयूआरपी-26-अभिषेक यादव
फिरोजाबाद के जसराना दिबियापुर रूरा माती तक 175 किलोमीटर मार्ग और बाह उदी चकरनगर बाबरपुर याकूबपुर तक 138.59 किलोमीटर लंबे मार्ग को जिला मार्ग से उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को तैयार किया गया है। दोनों प्रस्तावों को सोमवार को प्रदेश मुख्यालय पर संस्तुति के लिए दे दिया गया है।- अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed