{"_id":"63dea9bd35544a1f556a3104","slug":"other-auraiya-news-knp74194196-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया डंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया डंपर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह सड़क किनारे खड़े डंपर में झांसी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार दूसरा डंपर पीछे से जा टकराया। हादसे में पीछे से टकराए डंपर के चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्रेन से डंपर को सड़क से हटवाया।
झांसी जिले के मोठ निवासी घायल क्लीनर लला(48) ने बताया कि वह झांसी से गिट्टी लेकर तिर्वा कन्नौज जा रहा था। जैसे ही वह सुबह आठ बजे के करीब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहुंचा, तभी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पीछे डंपर से जा टकराई। डंपर वह स्वयं चला रहा था, जबकि चालक चितगवां थाना पूछ झांसी निवासी रानू खां (27) पुत्र अब्दुल वहीद डंपर में ही सो रहा था। हादसा
होने पर डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे सो रहे चालक रानू खां की मौत हो गई। दुर्घटना होने की जानकारी पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। साथ ही घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।