Auraiya: बाइक सवार तीन युवकों ने महिला से की लूट, पहले रास्ता पूछा और रुकते ही झपटा पर्स
फफूंद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। आनन फानन में महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सलूपुर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पैदल जा रही महिला से रास्ता पूछने के बहाने रोक कर उसका पर्स छीन लिया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर बाइक सवारों की तलाश शुरू की है।
फफूंद थाना क्षेत्र के मिरगवां निवासी गीता पत्नी उमेश शाक्य ने बताया कि वह सोमवार शाम तीन बजे के करीब मायके रुरुगंज से घर लौट रही थी। वह बस से अछल्दा रोड स्थित सलूपुर पुलिया के पास उतरी और गांव के मार्ग पर पैदल जाने लगी।
इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक पास आए और पास के गांव का पता पूछने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती इससे पहले पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। महिला की साथ पर्स छीनने की घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची।
पुलिस को बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, एक मटरमाला, मोबाइल फोन व एटीएम और आधार कार्ड था। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पाता चौकी प्रभारी विनोद कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया था। महिला से पूछताछ की गई है। घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।