फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

Auraiya News: पूर्व महिला कांस्टेबल और वर्तमान में शिक्षिका का शोषण कर रहा युवक

Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
other
दिबियापुर (औरैया)। पूर्व में पुलिस कांस्टेबल और अब शिक्षिका के पद पर कार्यरत एक नवविवाहिता को एक युवक अश्लील फोटो वायरल कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने पिता और दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर देहात निवासी पीड़ित शिक्षिका का कहना है कि उसकी शादी 2020 में औरैया जिले में हुई है। इससे पूर्व वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर उन्नाव में तैनात थी। महिला ने आरोप लगाया कि दिबियापुर क्षेत्र के गांव नौगवां कंचौसी निवासी विजय शंकर प्रजापति ने दोस्ती का वास्ता देकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर ले ली। आरोपी ने तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना कि बदनामी के डर से चुप रही। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता का आर्थिक, शारीरिक, मानसिक शोषण किया। शादी के बाद भी आरोपी, पीड़िता के पति व ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी देकर उससे पैसे लेता रहा। आरोपी आए दिन पीड़िता और उसके परिवार के मोबाइल नंबर एडल्ट साइट और ट्रेन के शौचालय आदि में वायरल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों पहले आरोपी ने फर्जी नाम व पते से एक रजिस्ट्री लेटर भेजा। इसमें पीड़िता के फोटो, लड़कों के
साथ एडिट करके भेजे। इसमें आपत्तिजनक भाषा में पीड़िता के चरित्र पर दोषारोपण किया गया। आरोप लगाया कि विजय शंकर, उसका भाई और पिता बहुत शातिर हैं और पुलिस को गुमराह करते हैं।

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी, उसके भाई और पिता रमाशंकर प्रजापति के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed