{"_id":"5f15ce558ebc3e74a86cbeec","slug":"other-auraiya-news-knp5720070190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर भाग गया कोरोना संक्रमित का चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के नाम पर भाग गया कोरोना संक्रमित का चाचा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर भेजे सैंपल
जांच के नाम पर भाग गया कोरोना संक्रमित का चाचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद (औरैया )। शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में फफूंद कस्बे एवं आसपास क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम देखकर एक कोरोना संक्रमित का चाचा भाग निकला।
कस्बे के मुहल्ला बाबा का पुरवा निवासी युवक दमन में नौकरी करता था। लगभग पांच दिन पूर्व वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर लौटा। लोगों ने कोरोना जांच की सलाह दी। युवक व उसकी पत्नी ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में पत्नी संक्रमित मिली है। सल्हापुर निवासी किशोर एक सप्ताह पूर्व दिल्ली गया था। तबियत बिगड़ने पर युवक की दिल्ली में कोविड जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही युवक अपने गांव लौट आया। किशोर की दिल्ली में हुई जांच की रिपोर्ट सीधे जिला चिकित्सालय भेजी गई। किशोर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव सल्हापुर पहुंची और ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। टीम के अनुसार किशोर के पिता, भाई, चाचा व चचेरे भाई में कुछ लक्षण देखे गए। इस दौरान किशोर का चाचा सैंपल देने के नाम पर वहां से भाग निकला। टीम ने कुल तीन लोगों को सैंपल के लिए भेजा है।