फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Other accused in the attack on the police team remain at large.

Auraiya News: पुलिस टीम पर हमले के अन्य आरोपी अब भी पकड़ से दूर

Tue, 04 Aug 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Other accused in the attack on the police team remain at large.
दिबियापुर। पुलिस पर हमला कर वर्दी फाड़ने के मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों ने वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर उसे भागने में मदद की। साथ ही टीम पर हमला कर दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी शोएब खान के खिलाफ कानपुर कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। दो अगस्त को कस्बा प्रभारी अरुण कुमार यादव, सिपाही अर्जुन सिंह और कौशिक वशिष्ठ के साथ वारंटी के घर के बाहर पहुंचे वहां घर के बाहर बाइक पर बैठे वारंटी को पुलिस ने पकड़ा था। उसे ले जाते समय मसीत अहमद, मुसाहिद, ऐजाज, यासीन वहां पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में पुलिस की वर्दी फट गई, साथ ही चोटें भी आईं थीं। इसी दौरान पकड़ा गया वारंटी शोएब खान मौके से भाग गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने कस्बा प्रभारी की तहरीर पर वारंटी शोएब समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की थी। इसके बाद वारंटी के भाई मुसाहिद को घटना के दिन व दबिश देकर दूसरे दिन यासीन को जेल भेज दिया था। अब पुलिस वारंटी शोएब सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द शेष आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed