फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Oral examination held in schools on the last day, evaluation on BRC for the first time

Auraiya News: अंतिम दिन स्कूलों में हुई मौखिक परीक्षा, बीआरसी पर पहली बार मूल्यांकन

Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Oral examination held in schools on the last day, evaluation on BRC for the first time
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की बुधवार को मौखिक परीक्षा कराई गई। अंतिम दिन सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुईं। वहीं अछल्दा बीआरसी में इस बार विशेष इंतजाम करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया गया है।
परिषदीय स्कूलों में अभी तक परीक्षा के बाद स्कूल में ही उत्तर पुस्तिकाओं का जांचते हुए मूल्यांकन किया जाता था, लेकिन अछल्दा बीआरसी में पहली बार इस व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को बीआरसी में पहुंचाकर सामूहिक तौर पर प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कक्षा-8 के साथ ही यहां पर पांचवीं के छात्रों की भी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रहीं है। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुईं है। वहीं 31 मार्च तक प्रत्येक स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है। इसके लिए अब मूल्यांकन कार्य को तेजी से संपन्न कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछल्दा में विशेष तैयारी के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीआरसी में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया गया है। आठवीं व पांचवी के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही है। दो दिन में यह कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य जगहों पर स्कूलों में ही प्रधानाध्यापक की देखरेख में किताबों को जांचने की कवायद चल रही है।

---------------
वर्जन
बुधवार को केवल मौखिक परीक्षा थी। 31 मार्च तक छात्रों को परीक्षा परिणाम दिए जाने हैं। जिसे देखते हुए तेजी से मूल्यांकन कार्य कराया जाना है। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed