फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Open drains turned into death traps.

Auraiya News: मौत का कुआं बने खुले नाले

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Open drains turned into death traps.
फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद
औरैया। शहर में बृहस्पतिवार की रात को तीन साल के एक मासूम की नाले में गिरकर हुई मौत ने नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

नाले की पटिया टूटी होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। हद तो यह है कि किसी की जान जाने के बाद भी पालिका प्रशासन सो रहा है। शनिवार को जब शहर के अन्य इलाकों की संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो जगह-जगह नाले खुले पड़े मिले।
शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में बड़े-बड़े नाले बिना पटिया के खुले पड़े हैं। यह नाले राहगीरों और छोटे बच्चों के लिए नासूर बने हुए हैं। घनी बस्तियों और चौबीसों घंटे यातायात वाले मार्गों पर खुले इन नालों को लेकर स्थानीय लोग कई बार शिकायतें कर चुके हैं लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से खुले पड़े बड़े नालों की सुध नहीं ली जा रही है। छोटे बच्चों के लिए यही खुले पड़े नाले खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

----
मोहल्ला बघाकटरा : खुला पड़ा बड़ा नाला
मोहल्ला बघाकटरा पक्के तालाब के समीप एक बड़ा नाला बिना पटिया के खुला हुआ है। इसके ठीक पास घनी आबादी है और लोगों के मकान बने हुए हैं। यहां के लोगों ने बताया कि कई बार पालिका से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां चौबीसों घंटे बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विधीचंद मोहल्ला : आए दिन हो रहे हादसे
विधीचंद मोहल्ले में बेहद घनी बस्ती है। नाला खुला होने के कारण यहां आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। लोगों को डर है कि यहां कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। यहां पर बड़े नाले कई जगह पर खुले हैं।
-----
जेसीज चौराहा : आठ फीट गहरा नाला खुला
पर चौबीसों घंटे भारी यातायात रहता है। यहां स्थित नाले की गहराई करीब आठ फीट है। सड़क किनारे रेहड़ी लगती हैं। रात के अंधेरे में यहां पटिया न होने के कारण कोई भी वाहन या राहगीर इस गहरे नाले में समा सकता है। खास तौर पर बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
-----
जालौन चौराहा : बड़ा नाला खुला पड़ा
जालौन चौराहा के पास भी बड़ा नाला खुला पड़ा है। चूंकि यहां वाहन स्टैंड है इसलिए यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। बस या ऑटो पकड़ने की जल्दबाजी में कोई भी यात्री इस नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है।
-----
तहसील के सामने नाले पर सुरक्षा नहीं
तहसील के सामने वीवीआईपी और व्यावसायिक क्षेत्र में कपड़े की कई दुकानें हैं। दिनभर यहां भारी चहल-पहल और ग्राहकों की मौजूदगी रहती है लेकिन यहां भी खुले नाले पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।

----

वर्जन ---
मामला संज्ञान में है। शहर के जिन स्थानों पर भी नाले खुले हैं या उनकी पटिया टूटी हुई है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन सभी खुले नालों के ऊपर मजबूत पटिया डलवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो। - अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

फोटो-10- विधिचंद मोहल्ले में दो घरों के बीच से निकले नाले का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed