फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   "Open defecation social evil '

‘खुले में शौच जाना सामाजिक बुराई’

Sun, 08 May 2016 12:43 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 08 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
"Open defecation social evil '
मेधावियों को लैपटाप देते कमिश्नर और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने कहा कि खुले में शौच जाना सामाजिक बुराई है। इसे दूर करना प्रत्येक नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। खुले में शौच जाने का प्रतिफल यह होता है कि गंदगी पर बैठकर आईं मक्खियां घरों में खाने पर बैठती हैं। इससे फैली डायरिया जैसे बीमारियों से प्रतिवर्ष देश में तीन लाख से अधिक शिशुओं की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


गेल गांव के आडीटोरियम में आयोजित कार्यशाला में कमिश्नर ने कहा कि तमाम तरह की चुनौतियों के बावजूद देश ने तरक्की की है। लेकिन यह शर्म की बात है कि भारत में खुले स्थान पर शौच करने वालों की संख्या में विश्व की कुल संख्या की 60 फीसदी है। इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए जिले में अच्छी शुरुआत हुई है। डीएम माला श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से खुले में शौच न जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रेरक रश्मि एवं रीतू ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया। कमिश्नर ने 50 मेधावियों को लैपटाप, 20 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड, 10 आम आदमी बीमा योजना की पालिसी बांटी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसपी अतुल शर्मा, एडीएम एके सिंह, सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, डीआईओएस, बीएसए राजेश श्रीवास, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सुभाष अत्री अदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed