{"_id":"649b25316d374d73530993e6","slug":"online-application-for-admission-in-navodaya-till-august-10-auraiya-news-c-12-1-307685-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवोदय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवोदय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक
Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा छह की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 20 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां शुरू की है।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के अनुसार कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी को औरैया जनपद के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सर्व शिक्षा अभियान से पूर्ण शैक्षणिक सत्र ( 2023-24 ) के दौरान कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी औरैया जनपद का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी द्वारा इससे पूर्व कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन न किया गया हो।ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक है। आवेदन हेतु अभ्यर्थी की जन्म दिनांक 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 ( दोनों तिथियां सम्मिलित ) के मध्य होना चाहिए। विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से एवं जवाहर नवोदय विद्यालय औरैया के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। किसी भी समस्या के लिए हेल्प डेस्क के धीरेंद्र कुमार शुक्ला के मोबाइल 7651900759, सुमित कुमार के मोबाइल 8077976082 एवं सितांशु महापात्र के मोबाइल 9412961917, मयंक राव चौधरी के मोबाइल 8299495092 पर संपर्क कर सकते हैं।