फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One lakh rupees and beaten up for not getting a bike

एक लाख रुपये और बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटा

Sat, 14 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and beaten up for not getting a bike
औरैया। एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता और उसकी बहन को पीट दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे शीघ्र न्याय न मिला तो वह पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम ककरैया बिरुहनी निवासी पूजा देवी ने बताया कि उसकी शादी अनुरुद्ध कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के साथ लगभग एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया कि सात मार्च को उसकी बहन उसके ससुराल आई थी। तभी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर ससुर महेंद्र सिंह, सौतेली सास नेमा देवी, ननद सुवीती व देवर शनि उसे पीटने लगे। उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed