{"_id":"58c987294f1c1b6b3732b91b","slug":"one-killed-in-bike-collision-four-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में लगी परिजनों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर के सामने बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आननफानन में घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से सभी कोे रेफर कर दिया गया। इधर ग्रामीण जाम लगाने जा रहे थे तभी पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को रोक दिया।
गांव रामदत्तपुर्वा निवासी मनोज (40)पुत्र आत्माराम बुधवार की शाम अपनी बाइक से दिबियापुर से वापस अपने गांव आ रहा था। उधर इटावा जिले के बघियापुर चौपुला निवासी सुभाष (28) पुत्र नेकराम अपनी बाइक से पत्नी संजू (26) पुत्रियों अंजना (5) व छोटी (3) के साथ अटसू से दिबियापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर जगतपुर-बल्लापुर के सामने पहुंचे। तभी दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
आसपास के लोग दौड़े और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल सुभाष, संजू, अंजना व छोटी को सैफी रेफर कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। वहीं आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर जाम लगाने जा रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोग नाराज
सूचना के बाद भी एंबुलेंस पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक घटनास्थल पर कोहराम मचा रहा। लोगों का कहना था कि अगर समय से एंबुलेंस पहुंचती तो युवक को समय से इलाज मिल जाता और जान बच सकती थी। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे और जाम लगाने की कोशिश की।
हेलमेट लगाते तो बच जाती जान
मृतक मनोज हेलमेट नही लगाए था जिससे सिर पर अधिक चोट लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उधर दूसरी बाइक सवार लोग भी हेलमेट नही लगाए थे जिससे उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं हैं।