फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One day's salary was deducted for absent workers from the hospital

Auraiya News: अस्पताल से नदारद कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया

Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
One day's salary was deducted for absent workers from the hospital
औरैया। सीएचसी अयाना से संबद्ध पीएचसी खानपुर में रविवार दोपहर को डेढ़ बजे चिकित्सक समेत पूरा स्टाफ अस्पताल खुला छोड़कर गायब हो गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने स्टाफ न मिलने की जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी। इस पर अधीक्षक ने चिकित्सक समेत चार कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम देने को लेकर प्रदेश सरकार जहां दंभ भर रही है। वहीं, जिले के कुछ डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उनके इस दावे को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें अयाना सीएचसी से संबंधित पीएचसी खानपुर में डॉ. मुईन असरफ, फार्मासिस्ट पंकज कटियार, रौली व स्टाफ नर्स अनीता की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉक्टरों को शाम चार बजे तक अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी थीं, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे ही डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ अस्पताल खुला छोड़कर गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को अस्पताल में स्टाफ मौजूद नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद मरीजों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील शर्मा को फोन से जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी से बात की तो शिकायत सही पाई। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कर्मचारियों के लापरवाही की सूचना सीएमओ को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed