फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   one corona patient died

एक ने जीती जंग, एक मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
one corona patient died
औरैया। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक युवक ने जंग जीती। वहीं एक वृद्ध संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य अधिकारी तीसरी लहर को लेकर गंभीर हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 70 वर्षीय वृद्ध संक्रमित मिला है। उसका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। अब एक्टिव हॉटस्पॉट दो हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में तीसरी लहर आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक सैंपल लें और बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगाह बनाए रखें। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने 1800 सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 989 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

27 केंद्रों पर 4736 ने लगवाया टीका
औरैया। वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को फिर सेंटरों की संख्या घटाई गई। 27 सेंटरों पर कुल 4736 लाभार्थियों ने टीका लगवाया।
गुरुवार को वैक्सीन न मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने बचीं पांच हजार वैक्सीन से शुक्रवार को टीकाकरण अभियान 27 सेंटरों पर चलाया। इससे पहले 34 सेंटर संचालित किए जा रहे थे। जिले में अब कुल लाभार्थियों की संख्या तीन लाख 49 हजार 193 है। जिसमें दो लाख 98 हजार 579 लाभार्थियों ने पहली और 50,614 ने दूसरी डोज लगवाई है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 400 वैक्सीन बची हैं। शुक्रवार दोपहर शहर स्थित 50 शय्या अस्पताल में स्लॉट बुक कराकर पहुंचे लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद आने वालों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते सेंटरों की संख्या कम की गई है। वैक्सीन न होने की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों ने शीघ्र वैक्सीन मिलने की जानकारी दी है। - डॉ. अशोक कुमार, जिला नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed