फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One and a half bigha wheat crop burnt due to fire

Auraiya News: आग लगने से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
One and a half bigha wheat crop burnt due to fire
अजीतमल। गांव सेऊपुर में शुक्रवार की दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे लगभग डेढ़ बीघा खेत पर खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से किसान पूरी तरह तबाह हो गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आलमगीर निवासी किसान सरमन लाल राजपूत के दो बीघा खेत पास ही स्थित गांव सेऊपुर में हैं। सरमनलाल खेती और मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का गुजर बसर करता है। शुक्रवार की दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक से आग लग गई। इसकी जानकारी राहगीरों ने ग्रामीणों व पीड़ित किसान को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पास ही स्थित काली माता मंदिर में रखे फायर स्टींग्यूशर आदि का प्रयोग किया। साथ ही घरों से पानी लाकर आग में डालकर उसे बुझाया। आग लगने की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को भी दी। उनके पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डेढ़ बीघा खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित किसान को शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। तहसीलदार जितेश कुमार वर्मा ने बताया कि आग की जानकारी मिली है। संबंधित लेखपाल को भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा और अग्नि पीड़ित किसान को आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed