{"_id":"696fc4fab86d1814f507911d","slug":"one-and-a-half-acres-of-land-marked-for-old-age-home-in-sehud-auraiya-news-c-211-1-aur1006-138205-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेहुद में वृद्धाश्रम के लिए डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेहुद में वृद्धाश्रम के लिए डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित
Tue, 20 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
औरैया। वृद्धा आश्रम को लेकर सेहुद में राजस्व विभाग की ओर से डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस जमीन पर भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है। इसे शासन में भेजा जाएगा।
शहर से सटे आनपुर में हाईवे किनारे सालों से वृद्धा आश्रम का संचालन किया जा रहा है। एनजीओ के जरिये समाज कल्याण विभाग इसका संचालन करा रहा है। वृद्धजनों के लिए यहां सीमित कमरे व हॉल है। अब समाज कल्याण विभाग वृद्धाश्रम का संचालन स्वयं के भवन में संचालित करेगा। इसके लिए सेहुद में डेढ़ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
इस जमीन पर वृद्धाश्रम की बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें भवन निर्माण के साथ ही पार्क व मैदान भी होगा। इसमें सांस्कृतिक आयोजन भी हो सकेंगे। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्या ने बताया कि सेहुद में वृद्धाश्रम को लेकर जमीन देखी गई है। विभाग की ओर से भवन निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।