फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One accused arrested in firing case

Auraiya News: फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in firing case
फोटो-28-गिरफ्तार आरोपी दिग्विजय। संवाद
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल से पानी देने के विवाद में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बैसौली गांव में पांच दिसबंर की रात खेत की सिंचाई के लिए उदय प्रताप से गांव के जितेन्द्र सिंह ने पानी मांगा था। उदय ने पानी देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर जितेंद्र ने साथियों के साथ उदय पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

हमले में उदय गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में दिग्विजय सिंह निवासी बैसौली अड्डा, अछल्दा का भी नाम सामने आया। रविवार को उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगरिया ओबरब्रिज के पास से दिग्विजय सिंह पुत्र अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि दिग्विजय सिंह की भूमिका जांच के दौरान प्रकाश में आई थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है। घटना के मुख्य आरोपी जितेंद्र की तलाश के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed