फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On the occasion of the festival of lights, Shabad Kirtan and Langar (community meal) were organized.

Auraiya News: प्रकाशोत्सव पर्व पर शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन

Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of the festival of lights, Shabad Kirtan and Langar (community meal) were organized.
औरैया। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के नारायनपुर स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। कहीं शोभायात्रा निकाल कर सिख समुदाय ने करतब दिखाए। देर शाम तक गुरुद्वारे में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल रंग-बिरंगे परिधान, पगड़ी और हाथों में कटार धारण किए उमंग के साथ चल रहे थे। शहर स्थित गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को लेकर विशेष सजावट की गई थी। इस मौके पर अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया। इसके बाद महिलाओं के द्वारा कीर्तन दरबार व कथा विचार हुआ। इससे पहले सोमवार तड़के प्रभात फेरी भी निकाली गई। दिनभर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए अनुयायियों की भीड़ जुटी रही। दोपहर में गुरुवाणी भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई। इस मौके पर जगदीप सिंह, हरमीत सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरुवचन सिंह, महिंदर सिंह, अमरजीत सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed