फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On Science Day, children showed their talent through models

Auraiya News: विज्ञान दिवस पर बच्चों ने मॉडल के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
On Science Day, children showed their talent through models
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर स्थित विद्यालयाें में सर सीवी रमन के जन्म दिन पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसी ने चंद्रयान तो किसी ने रक्त परिसंचरण तंत्र का माॅडल बनाकर वाहवाही लूटी। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की मेहनत और दिमागी कसरत का लोहा मानते हुए उनकी हौसला आफजाई की। वहीं जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने कैनवास पर पेंसिल व रंगों के माध्यम से से सौर ऊर्जा, सूरज, चांद, पेड़ पौधे आदि के चित्र बनाकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

शहर स्थित निजी विद्यालयों में बुधवार को विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की ओर से विज्ञान पर आधारित बनाए गए तरह-तरह के माॅडलों ने लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर किया। इस मौके पर किसी बच्चे ने चंद्रयान का मॉडल, तो किसी ने दांतों की संरचना, तो किसी ने रक्त परिसंचरण तंत्र, यांत्रिकी ऊर्जा, क्लीन एंड ग्रीन सिटी, ज्वाला मुखी आदि के मॉडल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों की ओर से बनाए गए तमाम मॉडलों का निरीक्षण किया गया। जिस पर उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए उनकी हौंसला आफजाई की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में अनन्या गुप्ता, वेदन्या पाठक, वर्तिका, अनन्या, आकांक्षा, अभय वर्मा ,देव, दिव्या, कनक गौतम, श्रवण यादव, पवित्र अग्रवाल, अनिका गौरी समेत काफी संख्या में बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed