{"_id":"5d4c69968ebc3e6ca72d61b9","slug":"on-regaining-consciousness-the-girl-said-gang-rape-mother-gave-tahrir-auraiya-news-knp506501196","type":"story","status":"publish","title_hn":"होश आने पर युवती बोली, हुआ गैंगरेप, मां ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होश आने पर युवती बोली, हुआ गैंगरेप, मां ने दी तहरीर
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सैफई में इलाज करा रही एक युवती को होश आने पर उसने जो कुछ बताया उसे सुन मां का कलेजा दहल गया। युवती ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया और उसके बाद फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया गया। इस पर मां ने एरवाकटरा थाने आकर चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने का प्रयास करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मां की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक युवती की मां ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 31 जुलाई को उसकी पुत्री के साथ गांव निवासी चार युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद उसको फांसी पर लटकाकर हत्या करने का प्रयास किया था। पीड़ित मां ने बताया कि तभी अचानक उसकी नजर पड़ने पर युवक घटना स्थल से भाग निकले। जब वह पड़ोस के घर पर पहुंची तो उसकी पुत्री बेहोशी की हालत फांसी के फंदे पर लटकती मिली। इस पर उसने अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी पुत्री का इलाज चल रहा था। जब उसे होश आया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर वह गुरुवार को घटनाक्रम के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। इस मामले में एरवाकटरा थाना प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।