फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On complaint, the accountant stopped the occupation of the pond.

Auraiya News: शिकायत पर लेखपाल ने तालाब पर कब्जा रुकवाया

Mon, 11 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
On complaint, the accountant stopped the occupation of the pond.
फोटो-9- बुलडोजर से तालाब से हटाई जाती मिट्टी।संवाद
अयाना। थाना क्षेत्र के ऐमा सेंगनपुर में गांव के बाहर बने तालाब पर मिट्टी डालकर हो रहे अवैध कब्जे की ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पैमाइश के बाद तालाब में डाली गई मिट्टी हटवाकर अवैध कब्जा रुकवा दिया।
विज्ञापन

गांव स्थित चकरानी पोखर (कुम्हार गढ़ा) प्रजापति समाज के लोगों के लिए बर्तन बनाने के लिए संरक्षित है। इस तालाब के किनारे गांव के कयूम खान का खेत है। रविवार को कयूम खान खेत में मिट्टी से भराई करवा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत एसडीएम निखिल राजपूत से की। एसडीएम ने तुरंत लेखपाल योगेश कुमार को मौके भेज कर पैमाइश करवाई।
विज्ञापन

पैमाइश में तालाब की जमीन पर कब्जा होता मिलने पर एसडीएम ने तुरंत तालाब में डाली गई मिट्टी बुलडोजर से हटवाकर किसान के खेत की मेड़बंदी करवाई। उसे भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि मौके पर तालाब की भूमि पर कब्जा करना पाया गया था, इसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed