{"_id":"60ca3b0a8ebc3e2ee70ea3dc","slug":"old-person-who-inspire-for-vaccine-shoiuld-be-hounoured-auraiya-news-knp6346026193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को प्रेरित करने वाले बुजुर्गों को किया जाए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को प्रेरित करने वाले बुजुर्गों को किया जाए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की बुधवार को जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने वाले बुजुर्गों को सम्मानित किया जाए।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने न्याय पंचायत वार टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ब्लॉकों में अधिक मामले आए थे, वहां पर टीकाकरण को और तेज किया जाए। संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को पहले से ही तैयारी बनाएं रखने के निर्देश दिए। सभी न्याय पंचायतों में दो दिन लोगों को जागरूक करने, दो दिन रजिस्ट्रेशन के साथ साथ टीकाकरण भी किया जाए।
निगरानी समिति के साथ- साथ लेखपाल, सचिव, कोटेदारों, अध्यापकों का भी सहयोग लिया जाए। इसकी मॉनिटरिंग एबीएसए द्वारा की जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।