फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old person injured

फरसे और कुल्हाड़ी से वृद्ध पर हमला

Wed, 17 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
old person injured
अछल्दा (औरैया)। कथा के बाद किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से नाराज दबंगों ने कुल्हाड़ी और फरसे से वृद्ध पर हमला कर दिया। इसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना अछल्दा में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना अंतर्गत ग्राम नगला कले में रामप्रकाश के घर पर सोमवार को कथा थी। इसके बाद भोज हुआ। इस दौरान गांव के तीन लोगों से किसी बात को लेकर रामप्रकाश की कहासुनी हो गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया। मंगलवार को रामप्रकाश अपने घर के पास लगे ट्यूबवेल पर लेटने गया। वहीं पर गांव के तीन युवकों ने फरसा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिजन वृद्ध को अछल्दा सीएचसी लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े का मामला है। वृद्ध के साथ मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed