{"_id":"60b27de38ebc3e17554e9e3a","slug":"old-person-died-in-accident-auraiya-news-knp6311255109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से गिरे वृद्ध को कार ने कुचला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से गिरे वृद्ध को कार ने कुचला मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। नौबार कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार वृद्ध अछल्दा के तुरुकपुर के पास सड़क पर कीचड़ होने से फिसल कर गिर गए। पीछे से आ रही कार ने उनको कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार देर शाम बलरामपुर कंचौसी थाना मंगलपुर निवासी लाल सिंह (60) परिवार के चंदन सिंह (36) के साथ इटावा जिले के भरथना स्थिति गजनियापुर में नौबार कार्यक्रम में शामिल गए थे। वहां से लौटते समय अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर के पास मार्ग पर कीचड़ होने के बाइक फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। लाल सिंह के सिर में लगा हेलमेट भी दूर जा गिरा। अछल्दा की ओर से आ रही कार ने लाल सिंह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अछल्दा पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ शव को कब्जे में लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तुरुकपुर सड़क पर मिट्टी पड़ी है। बारिश होने के बाद कीचड़ हो गया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।