फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ohe line breakege, trains effected

झींझक अंबियापुर के बीच ओएचई लाइन टूटी, घंटों दिल्ली हावड़ा डाउन रेलमार्ग ठप

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ohe line breakege, trains effected
-33 फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोमती एक्सप्रेस - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर/कंचौसी (औरैया)। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक अंबियापुर रेलवे स्टेशनों के बीच महाबोधि एक्सप्रेस से जानवर टकराने के बाद कई खंभों की ओएचई लाइन टूट गई। इससे दिल्ली हावड़ा डाउन लाइन पर रेल यातायात घंटों ठप रहा। देर रात तक कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ीं रहीं।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग सवा पांच बजे 02398 महाबोधि एक्सप्रेस झींझक और अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। इस बीच जानवर ट्रेन से टकरा गया। इसी दौरान लगभग आधा दर्जन खंभों की ओएचई लाइन के तार टूट गए। इससे डाउन ट्रैक की ट्रेनें जहां की तहां खड़ीं हो गईं। आनन फानन कानपुर, फफूंद और इटावा से ओएचई वैगन घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

झींझक और अंबियापुर के बीच 02398 महाबोधि एक्सप्रेस, 02566 बिहार संपर्क क्रांति, झींझक में 02368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, कंचौसी में 05633 बीकानेर एक्सप्रेस, 02420 गोमती एक्सप्रेस फफूंद में, 02941 पारसनाथ एक्सप्रेस साम्हो में, 02034 शताब्दी एक्सप्रेस इटावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन गोमती एक्सप्रेस फफूंद में खड़ी होने के कारण अधिकतर यात्री उतरकर सड़क मार्ग से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्री ट्रेन से उतरकर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर से पूछताछ करते दिखे। रेलवे प्रशासन ने देर रात 10 बजे तक ट्रैक बहाल होने की उम्मीद जताई है। फफूंद स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि ट्रैक बहाल होते ही ट्रेन यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed