फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officials busy in checking, consumers troubled by power cuts and tripping

Auraiya News: अधिकारी चेकिंग में मस्त, उपभोक्ता बिजली कटौती व ट्रिपिंग से त्रस्त

Thu, 20 Jun 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officials busy in checking, consumers troubled by power cuts and tripping
औरैया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशान हैं। बार-बार इस समस्या से जूझ रहे लोग बिजली घरों पर पहुंचकर आक्रोश जता रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इससे इस समस्या से लोगों को राहत हाल फिलहाल मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का असर पिछले लगभग दो महीनों से देखने को मिल रहा है। इसके चलते ट्रिपिंग और कटौती की समस्या देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे गर्मी अपना असर दिखा रही है। वैसे-वैसे बिजली कटौती और ट्रिपिंग भी बढ़ती जा रही है। इससे लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। आलम यह है कि शहर के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की शाम पांच बजे तक 17 से अधिक बार ट्रिपिंग की गई। रात के समय बार-बार ट्रिपिंग के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिन में फाल्ट के नाम पर कटौती किए जाने से उपभोक्ताओं में गुस्सा दिखा। इधर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को नजर अंदाज करते हुए पिछले कुछ दिनों से सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली घरों पर गुरुवार को पहुंचे उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि जब से विभागीय अधिकारियों ने चेकिंग अभियान की शुरूआत की है। तब से ट्रिपिंग और कटौती और अधिक बढ़ गई है। भीषण गर्मी के कारण कूलर व पंखे गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।

-------------------------

बारिश और आंधी के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। ट्रिपिंग की समस्या काफी हद तक दूर हो चुकी है। आज चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया।
- सुभाष यादव, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed