फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   objectionable posts searched on social media in mobile of youth

युवाओं के मोबाइल में सोशल मीडिया पर खंगाले आपत्तिजनक पोस्ट

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
objectionable posts searched on social media in mobile of youth
एयूआरपीआर 13- - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सेना में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के भारत बंद के आह्वान के चलते सोमवार को पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। रेलवे स्टेशन फफूंद पर कई घंटे जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले संदिग्ध युवाओं के मोबाइल में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ग्रुपों की जांच की।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध किया जा रहा है। इसके चलते रेल प्रशासन के साथ जिला प्रशासन खासी सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को आरपीएफ एवं जीआरपी ने कई ट्रेनों की जांच की। रेलवे स्टेशन फफूंद पर एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्रनाथ यादव, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा, जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स के साथ गश्त की।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बैठे युवाओं को बेवजह यहां न बैठने की हिदायत देते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर भेज दिया। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने वाले युवाओं के मोबाइल खुलवाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच की। यह पता करने की कोशिश की कि कहीं कोई युवा इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से अग्निपथ योजना के विरोध वाले ग्रुपों से तो नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि किसी के मोबाइल में कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं मिली। युवाओं को समझाया कि किसी के बहकावे में न आएं। एडीएम रेखा एस चौहान ने दावा किया कि जिले के बाजार सामान्य तौर पर खुले रहे। बंद का असर यहां नहीं है। एएसपी शिष्यपाल ने कहा कि पूरे जिले में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी भ्रमण कर निगरानी कर रहे हैं।

एयूआरपीआर 14-

एयूआरपीआर 14-- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed