फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   O God, the wishes of the farmers were scattered on the fields.

Auraiya News: हे भगवान, खेतों पर बिखर गए किसानों के अरमान

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
O God, the wishes of the farmers were scattered on the fields.
औरैया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी। शुक्रवार की रात का मौसम खेत में खड़ी गेहूं की फसल के लिए मुसीबत बन गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई। इससे किसानों के अरमानों पर भी पानी फिर गया। किसान अब मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। इधर, प्रशासन ने आकलन के लिए सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

तकरीबन 20 दिनों पहले हुई बारिश से किसानों की सरसों, आलू के साथ गेहूं व जौ की फसलों को नुकसान हुआ था। किसान इससे उभर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की रात हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश व तेज हवाओं ने अयाना क्षेत्र के भौंतापुर, जसंवतपुर, सेंगनपुर, असेवा, असेवटा, रमपुरा समेत 40 गांवों में गेहूं की फसल को खेतों में बिछा दिया। वहीं, फफूंद क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों के ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, बिधूना, दिबियापुर, ऐरावकटरा, अजीतमल, अछल्दा में बारिश से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सेंगनपुर के किसान देवेंद्र त्रिपाठी, हदयनारायन त्रिपाठी, हरी सिंह, रामनरेश का कहना है कि इस बारिश से गेहूं का दाना काला हो जाएगा और उत्पादन भी कम हो जाएगा। इसके साथ ही जहां गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। वहां भी फसलों में नुकसान की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी में शुक्रवार रात पांच मिलीलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed