फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NTPC generates 262 million units of power in lockdown

लॉकडाउन अवधि में एनटीपीसी औरैया ने 262 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादित की

Sat, 30 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
NTPC generates 262 million units of power in lockdown
फोटो 30 एयूआरपी19- वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी देते एनटीपीसी के अधिकारी - फोटो : AURAIYA
एनटीपीसी ने लॉकडाउन के दौरान 262.3819 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। ग्रिड की स्थिरता के लिए पांच अप्रैल से लगातार काम चल रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी एनटीपीसी महाप्रबंधक दिवाकर कौशिक, अपर महाप्रबंधक वंदना चतुर्वेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रशासन को एक टन कीटनाशक, 5 स्प्रे मशीन, 850 पैकेट डिटॉल हैंडवॉश, एक हजार एंटीसेप्टिक साबुन के पैकेट, 2500 फेस मास्क, 422 लीटर हैंडसैनिटाइजर, 364 पीपीई किट, 140 वीटीएम एवं दो थर्मल स्कैनर दिए जा चुके हैं।
जिला प्रशासन के माध्यम से अनंतराम टोल प्लाजा के पास प्रवासी श्रमिकों को खाद्य सामग्री बांटी गई थी। जागृति महिला मंडल द्वारा परियोजना प्रभावित ग्राम जमुहा में 125 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दी गई थी।
विज्ञापन

टाउनशिप गेट से लोगों के आवागमन को पूर्ण नियंत्रित किया गया है। वहीं पीएम केयर्स फंड में 250 करोड़ रूपये का योगदान दिया गया। कोरोना संदिग्ध की किसी भी इमरजेंसी काल पर पीड़ित के पास एंबुलेंस 10 मिनट में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी एनटीपीसी के सीएमओ डॉ. तेजेंद्र सहगल ने दी। बताया कि इसके लिए सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
जल्द ही इसकी माकड्रिल भी की जाएगी। यह तैयारियां गेल में संदिग्ध कोरोना संक्रमित एक मैनेजर का वीडियो वायरल होने के बाद एनटीपीसी में की जा रहीं हैं। इस वायरल हुए वीडियो में मैनेजर द्वारा एक घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed