फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now you will be able to know the health of the soil of your fields sitting at home

Auraiya News: अब घर बैठे जान सकेंगे खेतों की मिट्टी की सेहत

Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now you will be able to know the health of the soil of your fields sitting at home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों को अपने खेतों के मिट्टी का नमूना संकलित कर मृदा परीक्षण केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। खेतों में मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच कर उर्वरा संबंधित ब्योरा डिजिटल रूप से अपडेट किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से स्वायल हेल्थ कार्ड (एसएचसी) मोबाइल एप लांच किया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसान का मोबाइल नंबर, आधार नंबर, खतौनी आदि विवरण फीड करेंगे। खेत से मिट्टी का नमूना लेकर फोटो एप पर अपलोड करेंगे।
फसलों का सही उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को खेत में उपयुक्त पोषक तत्वों की जानकारी नहीं हो पाती है। मृदा परीक्षण के माध्यम से किसानों को उर्वरा शक्ति की सही जानकारी मिलने पर मिट्टी में उचित पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सकता है। मृदा परीक्षण के माध्यम से किसानों को खेत की मिट्टी किस प्रकार की फसल के लिए अधिक उपजाऊ है।
विज्ञापन

मिट्टी की अम्लीयता व क्षारीयता की स्थिति क्या है। जानकारी भी किसानों को मिल जाएगी। खेत के मिट्टी की सेहत के अनुसार ही फसलों की बुवाई करने पर ही अधिक उत्पादन संभव हो सकता है। मिट्टी के नमूनों को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके लिए जिले के 63 गांव का चयन किया हैै। जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक से नौ-नौ गांव लिए गए हैं। जिसके तहत 7500 नमूने संकलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed