फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now teachers will organize mohalla class

बच्चों की पढ़ाई न हो बाधित, शिक्षक लगाएंगे मोहल्ला क्लास

Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will organize mohalla class
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके लिए प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए यह कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण करीब डेढ़ माह से परिषदीय विद्यालयों में अवकाश चल रहा है। इसके कारण छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित हैं। शिक्षक स्कूलों में ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन बच्चों के स्कूल आने की मनाही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से शासन ने गांवों में मोहल्ला क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य कराने का निर्णय लिया है। जिले में 1265 परिषदीय स्कूल हैं। जिसमें करीब एक लाख 16 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि बीते वर्ष भी कोरोना के चलते विद्यालय बंद थे। ऐेसे में ई-पाठशाला के जरिए पठन-पाठन कराया जा रहा था। जो बच्चे ई-पाठशाला से नहीं जुड़ सके थे, उनके लिए मोहल्ला क्लास लगाई गई थी। इस बार भी बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जो बच्चे ई-पाठशाला में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए मोहल्ला क्लास संचालित करने का निर्देश शासन ने दिया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द मोहल्ला क्लास कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed