फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now in the dark will not rural Ruppur

अब रूपपुर के ग्रामीण नहीं रहेंगे अंधेरे में

Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now in the dark will not rural Ruppur

कस्बा स्थित रूपपुर सहार में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वास्तविक में विकास पुरुष हैं, उनकी सोच प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराना है। ग्रामीण क्षेत्र में 334.00 लाख रुपये की लागत से यह विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण हो रहा है।

विज्ञापन




रूपपुर सहार जो कि अभी तक अंधेरे में था। ग्रामीणों को विद्युत उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इसके चलते क्षेत्रीय सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते हुए बिधूना विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा  कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अंदर विकास की अद्भुत क्षमता है और उन्हीं की देन है कि आज रूपपुर कटरा में 33/11 केवी 25 एमबीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा गांव से लेकर शहर तक संपूर्ण विकास की है। इसके चलते क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का क्रम जारी है।


उन्होंने जनता से कहा कि उनके लिए सपा से बेहतर अन्य कोई दल नहीं है। इसलिए उन्हें सरकार के विकास कार्यक्रमों को देखना और परखना चाहिए। कहा कि आने वाले दिनों में सपा का मजबूती के साथ समर्थन भी करना चाहिए।


 
इस मौके पर एसई डिस्ट्रीब्यूशन केवी गुप्ता, एसईएन सेकेंड्री वर्क कानपुर आरके गुप्ता, एसडीओ बिधूना झब्बूराम गौतम, जेई आमोद आनंद, प्रोजेक्ट इंजीनियर लखनऊ उमेश शाह के अलावा नरेश यादव, रामजी सेंगर, बिंटू गुप्ता, गौरव गुप्ता, बृजेंद्र बाबू, मनोज गुप्ता प्रधान, चंद्रपाल, राजकुमार, शिवमंगल सिंह, विजय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed