फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now FIR of online fraud will be registered in cyber police station

Auraiya News: अब साइबर थाने में दर्ज होंगी ऑनलाइन ठगी की एफआईआर

Thu, 29 Feb 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now FIR of online fraud will be registered in cyber police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में दिनों दिन बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर सक्रिय साइबर टीम को अब अपना थाना मिल गया है। अब जिले भर में होने वाले साइबर संबंधी अपराधों की ककोर स्थित साइबर थाना में ही रिपोर्ट दर्ज होगी।
अभी तक जिले के विभिन्न थानों में दर्ज होने के बाद कैंप कार्यालय में संचालित साइबर सेल के माध्यम से निस्तारित किए जाते थे। इस नई व्यवस्था से लोगों को अपने मामलों की प्रगति की भी जानकारी करने में आसानी होगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ककोर महिला थाना परिसर में स्थापित साइबर थाने का बुधवार को वर्चुअल ऑन लाइन लोकार्पण किया गया। इस थाना के संचालित होने से जिले में साइबर संबंधी अपराधों के मामलों को दर्ज कराने में आसानी होगी। इसके लिए पीड़ित को लिखित शिकायती पत्र देकर दर्ज कराने में आसानी होगी। पिछले दो माह में अब तक साइबर थाने में लगभग 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका खुलासा करने के लिए साइबर टीम लगातार प्रयासरत है। वहीं पूरे मामले में पीड़ित की ओर से फ्राॅड होने के 24 घंटे के अंदर साइबर सेल या साइबर थाने पर सूचना देने से फ्राॅड किए गए रुपयों के वापस होने की संभावना प्रबल रहती है। हालांकि उसके बाद भी साइबर टीम निस्तारण में सक्रिय रहतीं हैं।
केश - 1
लिंक के माध्यम से पार किए शिक्षक के नौ लाख वापस लाने में जुटी साइबर टीम
जिले के बिधूना क्षेत्र के निवासी शिक्षक अमित कुमार वर्मा ने लगभग एक पखवारे पूर्व अपने साथ हुए ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। इसमें ठग ने पीड़ित को एक लिंक भेजकर उसमें रुपये लगाकर दोगुना करने का फंडा बताया। शुरूआत में एक-दो बार रुपये दोगुने हो गए। इस पर शिक्षक को विश्वास हो गया। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर ठग ने शिक्षक से लगभग नौ लगा रुपये लगवा लिए थे। इसमें रुपये अधिक लगते ठग ने लिंक ब्लाॅक कर दी। शिक्षक ने काफी प्रयास के बाद रुपये न मिलने पर साइबर थाना में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। इस पर साइबर टीम मामले के खुलासे में जुटी हुई है।
केश - 2
इंस्ट्राग्राम पर लड़की का वायरल वीडियो का मामला किया दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का लगभग एक सप्ताह पहले एक युवक ने इंस्टाग्राम को हैक करके उसके वीडियो को एडिट करके गंदे गाने के साथ वायरल किया गया है। जिसमें मामला साइबर थाना पुलिस के पास पहुंचा। इस प्रकरण में साइबर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हु्ई है।

बोले जिम्मेदार --
साइबर थाना बन जाने से अब जिले भर की साइबर संबंधी मुकदमों को वहां दर्ज किया जा सकेगा। इससे पहले साइबर सेल के माध्यम से साइबर संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाता था। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। दिगंबर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया।
--------------
इनसेट---
नवीन पुलिस लाइन का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास
औरैया/ फफूंद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर सरैया में फफूंद औरैया रोड पर 272 करोड़ की लागत से नवीन पुलिस लाइन, कुदरकोट में चौकी को 754.52 करोड़ से उच्चीकृत करके थाना बनाए जाने व ककोर में साइबर थाना व सहार चौकी को थाना के रूप में उच्चीकृत कर निर्माण किया जाना है। इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल ऑन लाइन शिलान्यास किया।
इसको लेकर पुलिस लाइन स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, आईजी कानपुर जोन जोगिंदर सिंह, डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लाइव हुए और प्रदेशवासियों को संबोधित करने के बाद बटन दबाकर पुलिस लाइन समेत अन्य योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री के वर्चुअल बटन दबाते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बटन दबाकर शिलान्यास कार्यक्रम को संपन्न किया। पुलिस लाइन उद्घाटन के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने के लिए स्थल पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके माध्यम से अधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और पुलिस लाइन के वर्चुअल उद्घाटन को देखा।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे, कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाह, देवरपुर प्रधान पिंकू यादव, फफूंद देहात प्रधान पति सत्येंद्र कुमारसहित तमाम पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed