{"_id":"65e0ccef1d0a01d0600d6977","slug":"now-432-villages-will-not-depend-on-auraiya-for-fire-fighting-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109198-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब अग्निशमन के लिए औरैया पर निर्भर नहीं रहेंगे 432 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब अग्निशमन के लिए औरैया पर निर्भर नहीं रहेंगे 432 गांव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल ऑन लाइन बिधूना तहसील क्षेत्र के बेला में हरदू गांव में स्थापित अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन कर जिले को दूसरा अग्निशमन केंद्र सौंपा है। इस केंद्र के संचालन से बिधूना तहसील के 432 गांवों के लोगों अब अग्निशमन के लिए औरैया पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
पिछले साल बिधूना क्षेत्र में छोटी-बड़ी लगभग साढ़े तीन सौ आग की घटनाएं हुई थी। इसमें औरैया से मौके पर पहुंची फायर की टीम ने काफी कुछ बचाने का काम किया था। दूरी ज्यादा होने की वजह से काफी नुकसान हो जाता था, लेकिन अब बिधूना तहसील क्षेत्र के लाेगों को काफी राहत मिल सकेगी।
केस.1- कपड़े की दुकान में आग लगने से हुआ था 50 लाख का नुकसान
बिधूना। 20/21 नवम्बर को बिधूना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट पर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें सूचना के बाद औरैया के अलावा एनटीपीसी, गेल से गाड़ियों को बुलाया गया था, लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंच पातीं। तब तक दुकान में रखा लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका था। आर्य नगर पीड़ित निवासी संजीव प्रताप सिंह भदौरिया की शीलू जींस कनेक्शन के नाम से दुकान थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
केस.2- हैंडलूम की दुकान में आग से 40 लाख का हुआ था नुकसान
बिधूना। कस्बे में दिबियापुर रोड पर स्थित एक हैंडलूम की दुकान में 17 जून को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई थी। आग लगने की जानकारी पर पुलिस ने अग्निशमन केंद्र औरैया को सूचना दी। इस पर औरैया से फायर ब्रिगेड कर्मियों की टीम रवाना हुई। इस बीच जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच पाती। तब तक दुकान में रखा लगभग 40 लाख रुपये का हैंडलूम का कपड़ा जलकर राख हो चुका था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अग्निशमन केंद्र का सीएम योगी ने किया वर्चुअल लोकार्पण
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदू में 930.75 लाख रुपये की लागत से बनाए गए अग्निशमन केंद्र बिधूना के प्रशासनिक भवन का गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बटन दबाकर वर्चुअल लोकार्पण किया।
वहीं, अग्निशमन केंद्र पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ऋषि पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह बैस, एसपी चारु निगम ने शिलापट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने कहा कि बेला में अग्निशमन केंद्र बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
पहले कहीं आग की घटनाओं पर दमकल की गाड़ियां औरैया जिला मुख्यालय से आ पाती थीं। इससे लोगों का काफी नुकसान हो जाता था, लेकिन अब बेला में अग्निशमन केंद्र सुचारू हो जाने से कुछ समय में ही आग को नियंत्रण करने के लिए दमकल पहुंच सकेगी। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से फायर स्टेशन बनवाने की मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा कराया है।
कार्यक्रम में बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निशमन केंद्र से 30 किलोमीटर तक के दायरे में होने वाली आगजनी की घटनाओं के लिए तत्काल दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच सकेगी।
इस दौरान अग्निशमन दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने एलईडी पर लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। इस मौके पर सीओ बिधूना अशोक कुमार, सीओ भरत पासवान, भाजयुमो महामंत्री शीलू कुशवाहा, इन्द्रबहादुर यादव प्रधान, विजय कुशवाहा, अनुराग त्रिपाठी, शीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।