फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice to three nagar nikay

पेयजलापूर्ति व सैनिटाइजेशन की सूचना न देने पर तीन नगर निकायों को नोटिस जारी

Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
notice to three nagar nikay
औरैया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन स्तर से पेयजलापूर्ति, सैनिटाइजेशन की मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा हो रही है। इसके बाद भी जिले की तीन नगर निकायों ने इसका ब्योरा नहीं दिया। इस पर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ की ओर से सभी नगर निकायों से निर्धारित बिंदुओं पर प्रतिदिन की रिपोर्ट प्राप्त कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा रही है। 11 मई से 13 मई के बीच नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना व नगर पालिका परिषद औरैया की ओर से सूचनाएं न देने पर निदेशालय उप निदेशक रश्मि सिंह ने तीनों नगर निकायों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। 11 मई को बाबरपुर-अजीतमल में पेयजलापूर्ति व बिधूना से सैनिटाइजेशन, 12 मई को बिधूना नगर निकाय की ओर से पेयजलापूर्ति व सैनिटाइजेशन व 13 मई को नगर पालिका औरैया व नगर पंचायत बिधूना की ओर से पेयजलापूर्ति व सैनिटाइजेशन संबंधी जानकारी नहीं भेजी गई थी। शासन स्तर से तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed