फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice to all ado panchayat

सिथिलता बरतने पर सातों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को थमाया नोटिस

Tue, 18 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
notice to all ado panchayat
औरैया। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में बरती जा रही ढिलाई को डीपीआरओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सातों ब्लाकों के एडीओ पंचायत को सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कराने के लिए नोटिस जारी किया है। जिले में 456 सामुदायिक शौचालयों में 340 की ही जियो टैगिंग हो सकी है।
विज्ञापन

शासन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले की 477 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। जिसमें ब्लाक अजीतमल, सहार में एक-एक, अछल्दा में दो, एरवाकटरा में सात, बिधूना में पांच ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध न हो पाने के कारण 477 ग्राम पंचायतों में 456 में निर्माण हो रहा है। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करीब एक वर्ष से चल रहा है। डीपीआरओ ने पिछले दिनों एडीओ पंचायत की बैठक में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कार्य में तेजी न होने पर प्रभारी डीपीआरओ संदीप वर्मा ने सभी एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शौचालयों का निर्माण 15 दिन में पूरा कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ब्लाकवार सामुदायिक शौचालयों की प्रगति
ब्लाक लक्ष्य जियो टैगिंग
औरैया सदर 94 75
अजीतमल 64 55
भाग्यनगर 72 54
अछल्दा 59 45
एरवाकटरा 39 25
सहार 64 42
बिधूना 64 44
-------------------------------
योग 456 340
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed