{"_id":"6245ee6b8ce78873b02ca7c2","slug":"notice-given-to-former-head-and-then-panchayat-secretary-auraiya-news-knp688606329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव को थमाया नोटिस
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत टिड़ुवा में शौचालय निर्माण में गबन के मामले में पूर्व प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव को जिलाधिकारी ने नोटिस दिया है। दोनों को 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न देने पर दोनों पर कार्रवाई कर रिकवरी की जाएगी।
ग्राम पंचायत टिढुवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इसमें गबन की शिकायत निवाजपुर निवासी आशाराम ने डीएम सुनील कुमार वर्मा से की थी। उन्होंने पीडी हरेंद्र सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में 411 शौचालयों का सत्यापन किया गया था, जिसमें एक अधूरा व 29 में दो-दो लाभार्थियों के नाम समेत 184 में अनियमितता मिली।
इस मामले में पूर्व प्रधान मीना देवी व तत्कालीन पंचायत सचिव मनोज कुमार गुप्ता को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, ये लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस तरह कुल 22 लाख आठ हजार रुपये गबन का मामला बना।
विज्ञापन
इधर जांच के बाद पीडी ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। डीएम ने पूर्व प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस देकर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित दिनों में संतोषनजक जवाब न देने पर दोनों से 11 लाख चार हजार रुपये की वसूली की जाएगी।