{"_id":"582b54264f1c1bd53b8fefe3","slug":"note-that-banks-refuse-to-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने नोट बदलने से किया इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों ने नोट बदलने से किया इंकार
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक औरैया परिसर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार और 500 के नोट बंद होने के बाद मंगलवार को सातवें दिन कई बैंकों ने करेंसी न होने की बात कहकर नोट बदलने से इंकार कर दिया। स्टेट बैंक, एक्सिस व एचडीएफसी को छोड़कर शेष बैंकों ने सिर्फ खाताधारकों को लेन-देन करने दिया।
सोमवार को गुरुनानक जयंती की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले बैंकों में सुबह से ही लाइन लगी थी। मगर बैंक कर्मियों के फरमान के बाद लोग मायूस होकर घर लौटे गये। बीते पांच दिनों तक बैंकों के बाहर खूब भीड़ रही। इस दौरान हजारों लोगों ने शहर में संचालित 18 बैंकों से नोट बदले। लेकिन मंगलवार को कई बैंकों ने करेंसी बदलने से मना कर दिया। सुबह से ही लोग बैंक के बाहर लाइन में लगे थे। मगर 10:30 बजे ही बैंक अधिकारियों ने कहा कि आज करेंसी नही बदली जायेगी क्योंकि कैश नही है। लोग गिड़गिड़ाये लेकिन बैंक कर्मियों ने अपना संकट बता दिया। एक घंटे बाद बैंकों के बाहर सन्नाटा छाने लगा।
शहर की सभी बैंकों के एटीएम ठप
औरैया। मंगलवार को एटीएम का संचालन शुरू हो जाने की संभावना के चलते लोग सुबह से ही एटीएम मशीनों पर चक्कर लगाते दिखे। लेकिन दोपहर बाद तक भी किसी भी बैंक की ओर से एटीएम मशीनों का संचालन नहीं किया गया। इससे उपभोक्ता निराश दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं
स्टेट बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण दस-दस लोगों को बुलाया जा रहा था। इस पर जल्दबाज़ी को लेकर कुछ महिलाओं ने धक्का मुक्की की और पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने ताला डाल दिया। कुछ देर बाद माहौल शांत होने पर फिर ताला खुला।