फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Writer registers suspended for not registering for five years

पांच साल से वरासत दर्ज न करने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 20 Feb 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 20 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Writer registers suspended for not registering for five years
फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम श्रीकांत मिश्रा व एसपी संजीव त्यागी - फोटो : amarujala

औरैया। सदर तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को डीएम श्रीकांत मिश्रा ने पांच साल से वरासत दर्ज न करने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। डीएम ने लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई।उन्होंने आदेश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल कार्यक्रम है। इसलिए इसमें प्राप्त शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। अधिकारी अपनी कार्यशैली बदल लें। सभी कार्यालय अध्यक्ष निर्धारित समय से निर्धारित समय तक अपने-अपने दफ्तरों में बैठें और जनता को न्याय देने का कार्य करें। संपूर्ण समाधान दिवस में 163 शिकायतों में मात्र सात को ही मौके पर निस्तारित किया जा सका।

विज्ञापन


तहसील सभागार में डीएम श्रीकांत मिश्रा व सदर विधायक रमेश दिवाकर के सामने सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के शिकायती पत्रों की भरमार रही। वहीं कृषि विभाग से संबंधित शिकायती पत्र लेकर पहुंचने वालों में विनोद कुमार त्रिशरण ने डीएम से बताया कि उसने राजकीय बीज भंडार औरैया से दिसंबर में 40 किलो गेहूं का बीज खरीदा था। जिसमें उसने खतौनी, आधार कार्ड, फार्म आदि की सभी कागजी कार्यवाही भी पूरी की थी। बावजूद अभी तक उसके खाते में भुगतान राशि नहीं पहुंची है। वहीं ग्राम सैनपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र हेतराम ने डीएम को बताया कि पांच साल पहले उसके माता-पिता का निधन हो गया था। उसकी जमीन मौजा राजंदाजपुर में है।
विज्ञापन


आज तक उसकी जमीन को पुत्रों के नाम दर्ज नहीं किया गया। इस पर डीएम ने तत्काल तहसीलदार को उक्त लेखपाल के खिलाफ निलंबित करने की कार्रवाई के आदेश दिए। आदेश मिलने के बाद तहसीलदार ने तत्काल राजंदाजपुर के लेखपाल ललित कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायती पत्रों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के सख्त आदेश दिए।  इस मौके पर सीएमओ एके राय, एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी वंदना सिंह, तहसीलदार, परियोजना निदेशक जीपी गौतम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी व खद्दर धारी नेता के बीच जमकर हुई बहस
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में सफेद कुर्ता पहले पहुंचे एक नेताजी व एसपी संजीव त्यागी के बीच जमकर बहस हो गई। इस मामले में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि उक्त नेताजी कौन हैं मैं नहीं जानता। वह बिधूना के एक 307 के मामले में किसी आरोपी को मुकदमे से निकालने की सिफारिश लेकर आए थे। बताया जब उक्त नेताजी से मुकदमे में सही आरोपी बताने की बात कही तो वह भड़क गए। इसी बात को लेकर काफी बहस हो गई। वहीं मौके पर मौजूद सदर विधायक रमेश दिवाकर ने बताया कि एसपी संजीव त्यागी के पास आरएसएस संगठन से जुड़े एक व्यक्ति किसी काम को लेकर आए थे। जिस पर संजीव त्यागी से काफी देर तक बहस हुई।


देरी से पहुंचने पर 12 से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस देरी से आने में बीईओ अछल्दा, सहायक वन रक्षक बिधूना, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां, सहायक विकास अधिकरी कृषि, खंड विकास अधिकारी एरवाकटरा, गन्ना निरीक्षक, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, चकबंदी अधिकारी हिरमी, सहायक अभियंता सिंचाई कानपुर देहात, सहायक अभियंता /अवर अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा औरैया, थाना अध्यक्ष फफूंद आदि अधिकारियों को एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस दौरान आई 67 शिकायतों में दो शिकायतें मौके पर निस्तारित की गई। वहीं अजीतमल में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी व एसडीएम विजय प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर तहसीलदार प्रेम नारायन प्रजापति, बीडीओ करूणाकर अदीव, नायब तहसीलदार वंदना कुशवाह, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed